Blog

महानदी में नाव के जरिए हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, टीम ने दबिश देकर जब्त किए चार नाव

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाव के जरिए महानदी में अवैध रुप से रेतत उत्खनन किया जा रहा है। इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई और रेत के अवेध उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले चार नाव जब्त किए गए।

महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट में कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार नौकाएँ जब्त कीं।
जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

The post महानदी में नाव के जरिए हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, टीम ने दबिश देकर जब्त किए चार नाव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button