Blog

केडी पब्लिक स्कूल में 10वीं बोर्ड के उत्कृष्ट परिणाम, प्रबंधन ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

भिलाई। केडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। इस सफलता के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

केडी पब्लिक स्कूल के टॉपर्स में यशि देवांगन 94.8 %, झलक साहू, 91.2% लेखराज साहू  90%, नेहल  चंद्राकर 84%, श्रेयश शर्मा 83.6%, चांदनी झा 80.4%, योगिता खारांशु 82.4%, खुशी साहू 80.6%, मौली 79%, रागिनी साहू 77%, नियति मिश्रा 74.2%, निधि चंद्राकर 74%, राजवीर  देवांगन74%, देवव्रत  73%, प्राची चक्रधारी 71%, अमित साहू 71% को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजमेंट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भरा रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

The post केडी पब्लिक स्कूल में 10वीं बोर्ड के उत्कृष्ट परिणाम, प्रबंधन ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button