जिले में एलपीजी गैस की कमी नहीं है। आपूर्ति में किसी तरह की चूक या कमी नहीं हो, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एडीएम सह डीएसओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि गैस की बुकिंग, डिलीवरी, स्टॉक और डिस्पैच की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बताया कि जिले में शनिवार को कुल 9365 गैस बुकिंग हुई, जिसमें से 8328 उपभोक्ताओं को डिलीवरी दी गई, जबकि कुछ बुकिंग अभी पेंडिंग हैं। वर्तमान में गोदामों में 28142 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। शनिवार को 12261 सिलेंडर एजेंसियों को डिस्पैच किए गए है। आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसओ ने अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों की नियमित जांच करने व आवश्यकतानुसार छापेमारी करने का निर्देश दिया है। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया गया है।
0 2,500 1 minute read





