Blog

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके खाते में प्रत्येक माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सुविधा हो रही है।

प्यारी मांझी बताती हैं कि शासन की इस योजना से उन्हें नियमित रूप से 1000 रुपये प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे घर के छोटे-मोटे खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद कर पाती हैं। इससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहभागिता निभाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।

The post महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button