देश दुनिया

34 करोड़ से संवरेगा जंक्शन; प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर 2 माह में शुरू हो जाएगी एस्केलेटर सेवा

खगड़िया जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे के अहम स्टेशनों में शुमार है। यहां से अमृत भारत एक्सप्रेस समेत दर्जनों प्रमुख ट्रेनें गुजरती हैं। आधुनिकीकरण के बाद पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा जैसे शहरों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को रोजाना बेहतर अनुभव मिलेगा। यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं है। आसपास के मानसी और महेशखूंट स्टेशनों पर भी अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। इससे पूरे जिले की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय व्यापार-कारोबार को नया आयाम मिलेगा।

रेलवे के इस कदम से खगड़िया अब प्रदेश के उन चुनिंदा स्टेशनों में शामिल होने जा रहा है जहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा महसूस होगा। स्टेशन पर कुल 6 पेयर एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर 4 पेयर जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 2 पेयर एस्केलेटर लगेंगे। रेलवे बिजली विभाग के रामानुज कुमार ने बताया कि अगले एक महीने में प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर एस्केलेटर शुरू हो जाएंगे। प्लेटफॉर्म 1 पर थोड़ा समय लगेगा क्योंकि यहां पुराना एफओबी तोड़ना है और फाउंडेशन में समस्या है। नए एस्केलेटर का प्रोडक्शन गया में चल रहा है, सब ड्यूरिंग अप्रूव होने के बाद इन्हें स्टेशन पर लगा दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर लिफ्ट, विस्तृत और छायादार प्लेटफॉर्म, बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, हाई-स्पीड वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और उन्नत लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। प्लेटफॉर्मों को चौड़ा और छतदार बनाया जा रहा है ताकि धूप-बारिश से राहत मिले। भास्कर न्यूज | खगड़िया खगड़िया जंक्शन अब अपनी पुरानी पहचान छोड़ आधुनिकता की नई इबारत लिखने को तैयार है। भारतीय रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहां 34 करोड़ रुपये की लागत से बड़े पैमाने पर पुनर्विकास कार्य कर रहा है।

प्रोजेक्ट की रफ्तार बता रही है कि जल्द ही जिलेवासियों को यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन के मुख्य आकर्षण के रूप में नया स्टेशन भवन बन रहा है। पुराना ढांचा पूरी तरह हटाकर आधुनिक बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। इसमें पोर्टिको (मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा) का काम लगभग पूरा हो चुका है। नई इमारत यात्रियों को आधुनिक लुक के साथ बेहतर सुविधा देगी। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि भवन निर्माण का काम निर्धारित समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का काम तेजी से पूरा किया गया है।

पूर्वी साइड का एफओबी बनकर तैयार हो चुका है और आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। वहीं पश्चिमी साइड का एफओबी अब अंतिम चरण में है। दोनों एफओबी के बनने से खगड़िया के दोनों हिस्सों की बड़ी आबादी को फायदा होगा। संहौली इलाके के लोग पूर्वी एफओबी से आसानी से स्टेशन पहुंच सकेंगे, जबकि मथुरापुर, बछौता और अलौली जैसे इलाकों से बाजार करने आने वाले लोग पश्चिमी एफओबी से लाभान्वित होंगे।


Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button