Blog

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोरी के 31 मामलों का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग भिलाई में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों के कुल 31 मामलों का खुलासा किया है। शातिर चोर के कब्जे से 31 वाहन बरामद किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए आंकी गई है। इस पूरे प्रकरण की खास बात यह है कि चोर ने भोपाल से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और चोरी को प्रोफेशन बना लिया। चोरी के वाहनों का जशपुर के कुनकुरी में अपने साथियों की मदद से खपाता था। इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में वर्ष 2024 से हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। विशेष रूप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग तथा भिलाई-बट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जाता था। इस मामले में पुलिस के पास लगातार शिकायतें मिल रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को एक क्लू मिला और  तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ई पापा राव नाम के युवक को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुनकुरी (जिला जशपुर) क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से खपाता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम एवं राम सेवक पुजारी तथा अन्य सहयोगियों के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। आरोपी प्रायः होंडा साइन एवं अन्य लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को लक्ष्य बनाता था। विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन, अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाड़ियां, छावनी थाना क्षेत्र की 3 गाड़ियां, रायपुर क्षेत्र की 2 गाड़ियां तथा 3 ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं पाए गए।

प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी जारी है। दुर्ग पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा पार्किंग स्थल पर सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वाहन चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, बाइक चोरी के 31 मामलों का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button