Blog

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, एमपी के रीवा से पकड़ाए आरोपी

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज व नगदी रकम बरामद की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इस संबंध में हनुमान मंदिर के पास, प्रगति नगर, कैंप 1 निवासी सरोज पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसेक पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने भरोसा दिलाकर प्रगति नगर कैंप 1 निवासी पायल पाण्डेय व सिद्धमून उर्फ लाल पांडे ने 7 लाख रुपए लिए। इसके बाद न तो नौकरी लगाई और न ही रुपए वापस लौटाए।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद छावनी पुलिस ने धारा 318(4), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं टीम के आरक्षकगण की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित समन्वय कर आरोपियों को अन्य राज्य से गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर सतर्क रहें तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, एमपी के रीवा से पकड़ाए आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button