बिलासपुर। इन दिनों देशभर में अलग अलग राज्यों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए यह धमकी भरा मैसेज आया जिसमें आतंकी अजमल कसाब का भी है। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में जांच की गई लेकिन इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए बिलासपुर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई। परिसर को छावनी में बदल दिया गया। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए। डॉग स्क्वायड ने हर कोने की तलाशी ली। बॉम्ब स्क्वायड ने भी अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की। पुलिस ने परिसर के चप्पे-चप्पे की पड़ताल की।
जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरे सर्च ऑपरेशन की निगरानी की। इस दौरान एएसपी और सीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गहन जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धमकी में किए गए दावे केवल दहशत फैलाने की नीयत से किए गए थे। पुलिस अब संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस धमकी के पीछे कौन है।
The post छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए आया मैसेज… मचा हड़कंप appeared first on ShreeKanchanpath.



