Blog

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण पर विशेष जोर

जगदलपुर कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली, उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर छिकारा ने स्वास्थ्य केंद्रों की रात्रि काल में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं  की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को रात्रि में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

कलेक्टर द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एएनसी जांच एवं संस्थागत प्रसव सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिन स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की औसत 5 से कम होने की स्थिति में, वहां के संबंधित  ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी करने को कहा और खराब प्रदर्शन वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ की ड्यूटी जिला अस्पताल में रोस्टर के अनुसार लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल समस्या के समाधान पर जोर देते हुए प्रसव सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने मातृ- शिशु मृत्यु दर की पृथक से विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा स्टील बर्थ के प्रत्येक प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।  सर्वेक्षण सूची के आधार पर सभी बच्चों का टीकाकरण पूर्ण करने तथा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में बीसीजी का शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने कहा गया।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीबी, हायपर टेंशन, मानसिक स्वास्थ्य और जापानी  इंसेफेलाइटिस के लिए एक्टिव सर्विलांस, डेंगू के पीक सीजन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा सूअरपालन वाले क्षेत्रों में जापानी  इंसेफेलाइटिस रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा। टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार हेतु ई-संजीवनी के माध्यम से जिला अस्पताल स्तर पर प्रमुख सेवाएं शुरू करने तथा एआरवी रजिस्टर के सुव्यवस्थित संधारण पर बल दिया गया। अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग में संस्था स्तर पर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर नियमित ब्लॉकिंग तथा डे-केयर पैकेज की ब्लॉकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के तहत जून माह तक प्रत्येक ब्लॉक में 02 नए पीएचसी और 05 एसएचसी तैयार करने, वय वंदन योजना के शेष हितग्राहियों के कार्ड समयबद्ध बनाने, एनसीडी स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूर्ण करने तथा अस्पतालों में दवाइयों के ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टॉक का शत प्रतिशत मिलान करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डीपीएम रीना लक्ष्मी सहित सभी ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण पर विशेष जोर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button