देश दुनिया

तारिक रहमान के शपथ लेने से पहले मोहम्मद यूनुस ने दिया इस्तीफा, बांग्लादेश को जल्द मिलेगा नया PM

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले पद छोड़ दिया है. अपने इस्तीफे के साथ, यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को भारी जीत पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है.

बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री और अवामी लीग चीफ शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद गठित की गई अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाली थी. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने विदाई समारोह में यह घोषणा की.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने अपने संबोधन में कहा,  आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है, लेकिन बांग्लादेश में जो मौलिक अधिकारों, फ्रीडम ऑफ स्पीच और डेमोक्रेसी की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसको रोका न जाए. यूनुस की बांग्लादेश में वापसी अगस्त 2024 में तब हुई थी, जब शेख हसीना की सरकार का पतन हुआ था. यूनुस ने कहा, “वह महान मुक्ति का दिन था. कितना आनंदमय दिन था! दुनिया भर के बांग्लादेशियों ने खुशी के आंसू बहाए. हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया

 

17 फरवरी को होगा तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 17 फरवरी 2026 को होगा. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख   बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. भारत को भी बांग्लादेश की नई सरकार के शपथग्रह समारोह का न्योता मिला है. हालांकि प्रधानमंत्री  बांग्लादेश नहीं जाएंगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

13वें संसदीय चुनाव में मिली प्रचंड जीत

बांग्लादेश को 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी को बंपर जीत मिली थी. 300 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की जरूरत होती है और BNP ने इससे काफी ज्यादा सीटें जीतीं. इसके बाद साफ हो गया कि तारिक रहमान ही बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. इस चुनाव में इस्लामी जमात-ए-इस्लामी गठबंधन मुख्य विपक्ष के रूप में उभरा. चुनाव में करीब 59 फीसदी मतदान हुआ था. साथ ही शासन सुधार से जुड़ा एक संवैधानिक जनमत संग्रह भी पास हो गया.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button