सर्दियों के मौसम में कई सब्जियों का सीजन आता है, जिन्हें हम हमेशा खाना पसंद करते हैं। गोभी, सोया, मेथी जैसी सब्जियां खाने में स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान होती हैं। गोभी से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। गोभी लबाबदार, गोभी की सूखी सब्जी, पराठा वगैरह। गोभी खाना हर कोई पसंद भी करता है और ऐसे में इसे हम सालभर खा सकते हैं। लेकिन गर्मी के सीजन में गोभी अच्छी नहीं मिलती है। ऐसे में आप सर्दी वाली गोभी को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका जान लें। जी हां, गोभी को स्टोर करना काफी आसान है और ये सालभर खराब नहीं होगी। चलिए आपको गोभी स्टोर करने का स्मार्ट हैक बताते हैं।
साफ करें गोभी
सबसे पहले बाजार से अच्छी गोभी खरीद लें। गोभी में दाग-धब्बे न हो और न ही ये सड़ी हो। घर आकर इसे बड़े टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि गोभी को डंठल के साथ काटकर रखना है। अब गोभी को थोड़े गर्म पानी में 5-7 मिनट के लिए भिगोकर रखें और इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल दें। ऐसा करने से गोभी के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और ये सख्त भी हो जाएगी। कुछ देर बाद पानी हटाकर इसे सूखे बर्तन में रख लें।
धूप में सुखाएं
किसी सूती कपड़े पर गोभी के इन टुकड़ों को फैलाकर सूखने के लिए रख दें। वैसे तो 1-2 दिन आप गोभी में धूप दिखा सकते हैं वरना रात में पंखे के नीचे रखकर भी सुखा सकते हैं। गोभी को सूखने के लिए समय दें, जिससे जरा भी पानी इस पर न रह जाए।
स्टोर करें
अब गोभी को आप एयरटाइट कंटेनर या फिर जिप लॉक बैग में रखकर पैक करें। इस कंटेनर को फ्रिज में रखें। गोभी को नमी नहीं मिलेगी, तो ये खराब नहीं होगी और ठंडक में ये हरी बनी रहेगी। फिर जब भी आपको गोभी से जुड़ी कोई चीज बनानी हो, तो फौरन इसे निकालकर इस्तेमाल करें। स्टोर की हुई गोभी का इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ पानी से धोएं





