Blog

Murder in Bhilai : मामूली बात पर चाकूबाजी, गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत

भिलाई। शनिवार देर रात नेहरू नगर चौक पर मामूली बात पर चाकूबाजी घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ घर से निकला था और नेहरू नगर चौक पर स्कूटी सवार युवकों से उसका विवाद हुआ। स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जट गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह पिता अवधेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शिव कुमार सिंह अपने दोस्त शिशांत के साथ चिचोला जाने निकला था। रात को नेहरू नगर चौक पर रुककर लिफ्ट मांग रहा था। इस दौरान स्कूटी पर दो युवक व एक युवती पहुंचे। शिव कुमार ने स्कूटी सवारों को रुकवाया। इस दौरान इनके बीच बहस हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ा और स्कूटी सवार युवक ने शिवकुमार को चाकू से गोद दिया और अंडरब्रिज की ओर से टाउनशिप की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव कुमार को हाईटेक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

The post Murder in Bhilai : मामूली बात पर चाकूबाजी, गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button