छत्तीसगढ़

मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

*

*मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्ठी के पास स्थित दुकान में सामान खरीदने के नाम पर आरोपीगण साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े एवं पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार द्वारा प्रार्थी संतोष पारधी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 174/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी के हाथ में मारपीट के कारण फ्रैक्चर होना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।

उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button