सेहत

तलने के बाद बच जाता है तेल, जान लें रीयूज करने का सही तरीका… कीड़े-मकोड़ों की हो जाएगी छुट्टी

जब भी हम घर पर पूड़ी, पकौड़े या कोई तली हुई चीज बनाते हैं, तो छानने के बाद कड़ाही में काफी सारा तेल बच जाता है. कई लोग इस तेल को इस्तेमाल करने से कतराते हैं और फेंक देते हैं, तो वहीं कई लोग इस तेल को इस तेल को फिर से इस्तेमाल कर कर खाना में यूज कर लेते हैं. लेकिन एक तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि, अगर इस तेल सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो न सिर्फ बर्बादी रोकी जा सकती है, बल्कि यह सुरक्षित भी रहता है. लेकिन अब सवाल उठता है कैसे? चलिए आपके इस सवाल का हम आपको जवाब देते हैं.
तेल को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो जब आप पूड़ी या कोई भी तली चीज बना लेते हैं, तो तेल पूरी तरह ठंडा होने दें. जब तेल ठंडा हो जाए, तब एक बारीक छलनी या मलमल के कपड़े की मदद से इसे छान लें. साफ किया गया तेल ज्यादा समय तक टिकता है और उसका स्वाद भी बेहतर रहता है. ध्यान रखें कि, गर्म तेल को कभी भी नहीं छानना चाहिए, क्योंकि इससे तेल की पौष्टिकता खत्म हो सकती है. बचा हुआ तेल को प्लास्टिक के डिब्बे रखने के बजाय हमेशा एयरटाइट स्टील या ग्लास कंटेनर में रखें. क्योंकि प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है. वहीं तेल को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें और सीधे धूप में या गैस के पास रखने से बचें. क्योंकि इससे तेल का स्वाद और गुण दोनों खराब हो जाता है. वहीं हर बार एक ही तरह का तेल एक कंटेनर में रखें, जैसे सरसों का तेल सरसों के साथ और रिफाइंड तेल रिफाइंड के साथ न मिलाएं. इससे उसका स्वाद और क्वालिटी खराब हो सकता है. ध्यान रखें कि जब भी तेल को दोबारा इस्तेमाल करें, तो पहले उसे सूंघकर देख लें. अगर तेल में से जली हुई या खट्टी गंध आ रही है, तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसा तेल शरीर में फ्री रेडिकल्स बनाता है, जो हृदय और लीवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ध्यान रखें कि एक ही तेल को दो बार से ज्यादा गर्म न करें, क्योंकि ज्यादा बार गरम करने से उसमें मौजूद ट्रांस फैट बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. बचा हुआ तेल को डीप फ्राई के लिए दोबारा इस्तेमाल न करें. अगर तेल बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो उसे घर के पौधों के गमले में मिट्टी के साथ मिला दें, यह कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करेगा. सही तरीके से स्टोर और रियूज करने पर तेल सुरक्षित, टिकाऊ और सेहत के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है.बचे हुए तेल को ऐसे करें रीयूज
ध्यान रखें कि जब भी तेल को दोबारा इस्तेमाल करें, तो पहले उसे सूंघकर देख लें. अगर तेल में से जली हुई या खट्टी गंध आ रही है, तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसा तेल शरीर में फ्री रेडिकल्स बनाता है, जो हृदय और लीवर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ध्यान रखें कि एक ही तेल को दो बार से ज्यादा गर्म न करें, क्योंकि ज्यादा बार गरम करने से उसमें मौजूद ट्रांस फैट बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

इन बातों का रखें ध्यान
बचा हुआ तेल को डीप फ्राई के लिए दोबारा इस्तेमाल न करें. अगर तेल बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो उसे घर के पौधों के गमले में मिट्टी के साथ मिला दें, यह कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करेगा. सही तरीके से स्टोर और रियूज करने पर तेल सुरक्षित, टिकाऊ और सेहत के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button