देश दुनिया

बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड और कोहरे ने भी गिराया तापमान, कल से बारिश के आसार

यूपी में मौसम में बदलाव के बाद बर्फीली हवा चलने से शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा ही शनिवार की सुबह देखने को मिला। शनिवार के दिन की शुरुआत कई इलाकों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं से हुई है।यूपी में मौसम में बदलाव के बाद बर्फीली हवा चलने से शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा ही शनिवार की सुबह देखने को मिला। शनिवार के दिन की शुरुआत कई इलाकों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं से हुई है। संभावना है कि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलेगी, लेकिन तपिश न होने से बेअसर रह सकती है। वहीं दिन ढलने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। सुबह की तरह रात होते-होते घना कोहरा छाएगा, जिसके चलते दृश्यता शून्य होगी।मौसम में तेजी से हुए बदलाव और बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार रात घना कोहरा छाया रहा और इसका असर शुक्रवार सुबह तक देखने को मिला। इसके चलते दृश्यता भी प्रभावित हुई। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार रही। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहना है। जहां कोहरे ने सुबह में ठंड बढ़ा दी। वहीं, दोपहर की धूप पर दिन का मौसम तय है। कोहरे और शीतलहर से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने एक-दो दिन में बारिश और उसके बाद तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ठंड जारी रहेगी। लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए, सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए और बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाना चाहिए। लगातार कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होगी, इसलिए ड्राइवरों को सावधान रहना चाहिए। ट्रेन और फ्लाइट में देरी हो सकती है। यूपी के कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मेरठ, बरेली और वाराणसी में कोहरे और तेज हवाओं के साथ-साथ सामान्य से कम तापमान और हल्की बारिश की संभावना की चेतावनी दी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button