छत्तीसगढ़

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में सद्भावना शिविर का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को*

*अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में सद्भावना शिविर का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को*

कवर्धा दिसंबर 2025। अनुसूचित जातियों के विकास एवं कल्याण तथा उनके प्रति व्याप्त अस्पृश्यता के सामाजिक कलंक को समाप्त करने एवं जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सद्भावना शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को ग्राम एवं ग्राम पंचायत तारो, विकासखंड बोड़ला में एक दिवसीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सामाजिक रूढ़ियों, कुरीतियों एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ, निर्मल एवं समरस सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। शिविर के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। शिविर स्थल पर अस्पृश्यता उन्मूलन से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, उनके महत्व तथा दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन पर उनके प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही उपस्थित नागरिकों को सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सद्भावना शिविर के माध्यम से शासन की मंशानुसार अनुसूचित जाति समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी एवं सार्थक भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button