रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुल 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरगुजा जिले के कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुमोदन पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार आईएएस रणबीर शर्मा कलेक्ट बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ किया गया। इन्हें पूर्व के प्रभार से मुक्त होंगे।
इन अफसरों का भी हुआ तबादला
- आईएएस अजीत वसंत, (2013), कलेक्टर, जिला-कोरबा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सरगुजा के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस कुणाल दुदावत, (2017), कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कोरबा के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस देवेश कुमार ध्रुव (2018), कलेक्टर, जिला-सुकमा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई, (2018), कलेक्टर, जिला-नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बेमेतरा के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस नम्रता जैन (2019) अपर कलेक्टर, रायपुर तथा अति. प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-नारायणपुर के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस अमित कुमार (2019), आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सुकमा के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे (2019), अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019), अपर कलेक्टर, सुकमा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ करता है।
- आईएएस रोमा श्रीवास्तव (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ करता है।
The post छत्तीसगढ़ में आईएएस ट्रांसफर : 11 अफसरों का तबादला, भोसकर विलास संदिपान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी appeared first on ShreeKanchanpath.



