देश दुनिया

डिप्टी CM की बहू ने सगाई वाले दिन ही दिखा दिए संस्कार, साड़ी में बन-ठनकर साक्षी छाईं, लग रही हैं रूप की रानी

इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। बैक टू बैक वेडिंग की नयी-नयी तस्वीरें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के घर भी शहनाई बज रही है। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी की शादी की तस्वीरें वायरल होने का सिलसिला थमा ही था कि अब तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के बेटे की भी सगाई हो गई। सूर्या विक्रमार्क ने साक्षी को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना है। जो सगाई वाले दिन सभी महमानों के सामने दिल जीतती नजर आईं। उन्होंने साड़ी में सुंदरता तो दिखाई ही। साथ में संस्कारों की भी झलक पेश की।साक्षी ने इंगेजमेंट लुक को स्टनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साड़ी के रंग से लेकर जूलरी तक का खास ध्यान रखा। और, जैसे ही डिप्टी सीएम साहब की बहू स्टेज पर पहुंचीं तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सब देखते रह गए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@revanthofficial, thenaveena,lilac कलर की कांजीवरम साड़ी में सज-धजकर डिप्टी सीएम साहब की बहुरानी ने सगाई में 1 या 2 बार नहीं, बल्कि कई बार संस्कारों की झलक दिखाई। कभी वो स्टेज पर आए महमानों के पैर छूती दिखीं। तो कभी अपने दूल्हे राजा के सामने सिर झुकाकर अदब और रिस्पेक्ट दिखाती नजर आईं। जब साक्षी के सास-ससुर स्टेज पर पहुंचे तो भी उन्होंने झट से पैर छुकर आर्शीवाद भी लिया।गाउन और लहंगे को साक्षी ने  के लिए नहीं चुना। लेकिन साड़ी पहनकर लुक में चार-चांद लगाने में कोई कर नहीं छोड़ी। वो इंट्रीकेट एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहनी दिखीं। जिसकी नेकलाइन राउंड है। साथ में थ्री क्वाटर स्लीव्स भी जोड़ी गई हैं जो क्लासी लगीं। इस ब्लाउज पर जरी, सीक्वेंस और सितारों वाला बारीक हुआ है। जिससे साक्षी का लुक सुंदर और बेस्ट बन रहा है।जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 607,900 रुपये है। साड़ी की शाइन उनके पूरे लुक को अपीलिंग बनाती नजर आ रही है। साड़ी का फैब्रिक बारीक-बारीक टैक्सचर वाला है जो कलर के साथ मिक्स होते नजर आ रहे हैं।साथ में इसके पल्लू और बॉर्डर पर हुआ हैवी जरी और थ्रेड वर्क भी शाइन मारता दिखा। सीक्वेंस और बीड्स जोड़ देने से भी साक्षी की साड़ी ब्राइडल फिल दे रही है।परफेक्ट नजर आ रही है। पल्लू को प्लीट्स बनाकर शोल्डर पर पिन अप किया गया है। एक-एक प्लीट बहुत क्लीनीनेस के साथ दी गई है। जिससे लुक की ब्यूटी एन्हांस हो रही है। साथ में बहुरानी ने कमर पर डिजाइनर बेल्ट भी लगाई है। जिससे देसी लुक में आसानी से मॉर्डन एलिमेंट ऐड हो रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button