देश दुनिया

कड़ाके की ठंड में होगी झमाझम बरसात, 19, 20 नवंबर को अटैक करेगा आंधी-तूफान; IMD का बड़ा अपडेट

मौसम कैसा रहेगा 19 नवंबर 2025 : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन काफी भारी रहने वाले हैं। खासकर, उत्तर भारत में घना कोहरा और सर्दी सिरदर्द बनेगी तो दक्षिण भारत में भारी बारिश से तबाही नजर आ रही है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव की प्रणाली के कारण आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान, गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्द का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है, जिससे शीतलहर के चलने और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस की ओर बढ़ेगा। वहीं, बुधवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई उत्तरी और मध्य के राज्यों में भीषण कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने के साथ पारा गिरने का अनुमान है, जिससे अब सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

ल का मौसम

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
मुंबई 21°C 29°C
दिल्ली 10°C 25°C
चंडीगढ़ 11°C 24°C
जयपुर 11°C 25°C
भोपाल 11°C 24°C
लखनऊ 13°C 26°C
पटना 15°C 25°C
कोलकाता 17°C 27°C
देहरादून 10°C 20°C
शिमला 7°C 17°C
कश्मीर 6°C 16°C

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज ठीक है। कई दिनों से तापमान सामान्य है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 तक पहुंच गया है। दिल्ली में 37 निगरानी स्टेशनों में से बवाना 426, वजीरपुर 412, जहांगीरपुरी 418 और विवेक विहार 402 ‘गंभीर’ श्रेणी में एक्यूआई पहुंच गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है। इसी प्रकार का मौसम हरिणाणा और पंजाब में भी दर्ज किया जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button