अगर आप बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त हेयर डाई के इस्तेमाल से डरते हैं, तो अब चिंता छोड़ दें। क्योंकि अब आप सिर्फ दो नेचुरल चीजों की मदद से घर पर ही सुरक्षित और असरदार हेयर डाई तैयार कर सकते हैं।
बाजार की डाई में मौजूद अमोनिया और अन्य केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे बाल रूखे और झड़ने लगते हैं। वहीं, घर पर बनी नेचुरल हेयर डाई न केवल बालों को रंगती है बल्कि उन्हें मजबूती और चमक भी देती है।
इसमें किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता और ये सभी बालों के लिए सुरक्षित होती है। चलिए जानते हैं कैसे आप घर पर ही दो चीजों से एक परफेक्ट नेचुरल हेयर डाई बना सकते हैं।
- 2 चम्मच कॉफी पाउडर
- 4-5 चम्मच हिना पाउडरविधि
हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी को गुनगुने पानी में मिलाकर उसका पेस्ट तैयार करें। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो फिर उसमें हिना पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे 1-2 घंटे तक ढककर रख दें। ध्यान रखें कि ये पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए, वरना ये बालों में टिकेगा नहीं और बह जाएगा। ऐसे करें इस्तेमाल
इस हेयर डाई को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो अपने बालों को धो लें। गंदे बालों पर इसका रंग चढ़ेगा नहीं। तो जब बाल धुल जाएं तो तैयार हेयर डाई को बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक समान रूप से लगाएं। 1 घंटे तक रहने दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें।मिलेंगे ये लाभ
ये हेयर डाई कॉफी बालों को नेचुरल ब्राउन टोन देती है, जबकि हिना बालों को मजबूत बनाती है और उन्हें शाइन देती है। इसलिए आप बिना केमिकल के इस्तेमाल से इस हेयर डाई को इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।





