करवा चौथ का सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं बिना अन्र-जल के उपवास रखकर पति की लंबी आयु औस सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। यह न केवल हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है बल्कि भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाएं कई दिन पहले की तैयारियां शुरू कर देती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैंआप साड़ी पहनें या लहंगा या फिर कोई सूट। इन सभी आउटफिट्स के साथ हाथों में भरा-भरा सुंदर चूड़ा आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। यहां हम आपके लिए करवा चौथ के लिए स्पेशल पंजाबी दुल्हन और जयपुरी बैंग्लस से मिलकर बनें चूड़ा डिजाइन लेकर आए हैं। जो आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।ब्राइडल बैंगल्स चूड़ा डिजाइन दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इनमें आप अपनी मनपसंद चूड़ियों को मैच करके भी लगा सकती हैं। यह सेट दिखने में सुंदर लगेगा।गोल्डन राजकोट चूड़ा में चूड़ी संग हैवी कंगन का कॉम्बिनेशन आपको मिलेगा। यह आपको करवा चौथ पर दूसरी महिलाओं से अलग दिखाएगा।जयपुर का रजवाड़ी चूड़ा डिजाइन करवा चौथ पर आपको पारंपरिक रूप देगा। इसमें आपको अच्छी क्वालिटी में कई ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।करवा चौथ पर नई-नवेली दुल्हनें पंजाबी दुल्हन चूड़ा कलेक्शन ट्राई कर सकती हैं। इन्हें हाथो की शोभा बढ़ाएगा। दिखने में यह बेहद सुंदर होता है।

0 2,500 1 minute read