राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24, सफ़र 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 08 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।आज के व्रत त्योहार श्री सत्यनारायण व्रत
सूर्योदय का समय 8 अगस्त 2025 : सुबह में 5 बजकर 46 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 8 अगस्त 2025 : शाम में 7 बजकर 6 मिनट पर ।
आज का शुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 21 मिनट से सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 अगस्त 2025 :
सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।
आज का उपाय : आज भगवान विष्णु का शंख में दूध और अक्षत मिलकर अभिषेक करें।
(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

0 2,500 1 minute read