छत्तीसगढ़

न्यायालय में निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम में 10 पदों के लिए सीधी भर्ती*

*न्यायालय में निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित*

कवर्धा, जुलाई 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। न्यायालय द्वारा निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक के कुल 10 रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिकों और भारत सरकार द्वारा मान्य अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-04 (19,500-62,000) निर्धारित किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत निष्पादन लिपिक के 2 पद (सभी अनारक्षित), साक्ष्य लेखक के 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति एवं 1 अनुसूचित जनजाति) तथा आदेशिका लेखक के 4 पद (2 अनारक्षित एवं 2 अनुसूचित जनजाति) शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम की वेबसाइट https://kabirdham.dcourts.gov.in/ ⁠ पर उपलब्ध हैं। जिसे देखने के लिए उक्त लिंक को क्लिक कर वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा। यहां मुख्य मेनू से नोटिस सब मेनु में जाकर रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन को क्लिक करने पर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button