Blog

Big Breaking: : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में ढेर हुए दो नक्सली, दोनों पर 13 लाख का था इनाम

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। यहां के किलम -बरगुम गांव में मंगलवार की शाम को पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। घटनास्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया। मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त खूंखार नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम था।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव व नारायणपुर के सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में पुलिस जवानों को सूचना मिली कि नक्सली बैठक करने वाले हैं। इसके बाद मंगलवार शाम को कोंडागांव डीआरजी, बस्तर फाइटर टीम नक्सलियों को सर्च करने निकली थी। अभियान के दौरान 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों के द्वारा रात में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद किए हैं।

office boy girl

मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर का खूंखार नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे शामिल है। दोनों पर क्रमश : 8 लाख एवं 5 लाख कुल 13 लाख का इनाम घोषित था। मौके से सुरक्षाबलों ने एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं नक्सली सामग्री बरामद किया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद एरिया में सर्चिंग जारी है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता है। फिलहाल, मौके पर सर्चिंग जारी है।

book now

2025 में अब तक 148 नक्सली ढेर
बता दें छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। 2025 में अब तक जवानों ने 148 नक्सलियों को मार गिराया है। चार दिन पहले भी दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। तीनों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया। बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब 400 जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसके बाद मुठभेड़ हुई और जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था।

The post Big Breaking: : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में ढेर हुए दो नक्सली, दोनों पर 13 लाख का था इनाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button