Blog

दुल्हनों से सजा बीएमएस मरोदा का मंच, ज्योति बनी तीज क्वीन… क्लब की यूनिटी के कायल हुए अतिथि

रंगारंग कार्यक्रम से सजा तीज मिलन का मंच

भिलाई। बीएसपी कर्मियों और अधिकारियों की पत्नियों की प्रतिभा को मंच देने वाले शहर के सबसे बड़े भिलाई महिला समाज के मरोदा क्लब का तीज मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में जहां क्लब की सदस्य दुल्हन बनकर पहुंची तो वही उनकी परफार्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सोलह श्रृंगार कर पहुंची महिलाओ में कोई केरल की दुल्हन बनकर पहुंचा तो कोई राजस्थानी दुल्हन के रूप में नजर आई। वही लंबा सा सिंदूर लगाकर महिलाओं ने यूपी और बिहार की दुल्हन की खूबियां भी दिखाई। संस्कृति, संस्कार और सशक्तिकरण को दर्शाते हुए इन महिलाओँ ने रैंपवॉक में न सिर्फ खुद को साबित  किया, बल्कि समजा के लिए भी संदेश दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष स्मिता गिरी थी। विशेष अतिथि भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष मौली चक्रवर्ती, छवि निगम, पूनम कुमार, रेणुका रविन्द्रनाथ एवं राजहरा महिला समाज से शीला प्रकाश थी। वही कोर कमेटी से सचिव सोनाली रथ, सहसचिव चैती पॉल, कोषाध्यक्ष शिखा जैन, सहकोषाध्यक्ष रीता तिवारी मौजूद थे। इसके साथ ही भिलाई महिला समाज की सभी यूनिट की इंचार्ज भी मौजूद थी। इस मौके पर क्लब की सचिव प्रिया पगारे ने स्वागत भाषण के जरिए क्लब की गतिविधियों को बताया।

Sep 25 0913

मंच पर भक्ति से लेकर शक्ति
सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में हुए इस आयोजन में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। जिसे क्लब की सीनियर मेंबर रश्मि घाटे ने प्रस्तुत किया।  वंदना और स्वाति ने गीतों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। जबकि गणेश वंदना पर  विद्या और पूजा झा ने नृत्य पेश किया। इसके बाद ड्रामा में अनिमा औऱ् ग्रुप ने समां बांधा।  वही क्लब की सीनियर मेंबर सोमा दाम के सेमीक्लासिकल डांस को सभी ने पसंद किया। रेट्रो डांस में नीता त्रिपाठी, सुनीता यादव और निधि मिश्रा ने फिल्मी तड़का लगाया। इसके साथ ही श्वेता कोरी की कोरियोग्राफी में पूनम, ठाकुर, माधवी, विजया सोनी, आभा और पुष्पा ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी।

Untitled design
Sep 25 0914

रैंप में ब्रेन विद् ब्यूटी
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन रही। क्लब में हुए ऑडिशन के बाद 17 मेंबर्स सेमीफाइनल राउंड के लिए चुने गए। इन सभी ने रैंपवॉक औऱ् अपने-अपने प्रॉप के जरिए अपनी खूबसूरती को पेश किया। इस राउंड से 8 प्रतिभागी फाइनल के लिए चुने गए। जिसमें अगले राउंड में खूबसूरती के साथ उनकी कुशाग्र बुद्धि को भी परखा गया। अतिथियों के प्रश्नों के सही और सटीक जवाब देकर ज्योति ठाकुर ने तीज क्वीन का खिताब जीता। वही दूसरे स्थान पर पूजा झा रही और तीसरे स्थान पर स्मिता गोन रही। जजेस च्वाइस का खिताब विजया सोनी और माधवी को दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन पुनिता कौशल औऱ् रश्मि साहू ने किया। जबकि रैंपवॉक सोमा दाम के मार्गदर्शन में किया गया।

Sep 25 0915

यूनिटी और डिसिप्लिन में नंबर वन
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष स्मिता गिरी ने कहा कि मरोदा क्लब हमेशा ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। तीन बार चैम्पियन रहे इस क्लब की यूनिटी और डिसिप्लिन काबिले तारीफ है। यहां महिलाएं क्लब की मेंबर नहीं बल्कि फेमिली की तरह रहती है जो हाथों-हाथ हर काम संभाल लेती है। उन्होंने कोर कमेटी में सहसचिव और क्लब की सीनियर मेंबर चैती पॉल के भिलाई महिला समाज के प्रति समर्पण की भी तारीफ की।कार्यक्रम के अंत में  क्लब की सहसचिव अनिता बंसल औऱ कोषाध्यक्ष शिखा तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य पूनम प्रियदर्शी, संगीता सिजारिया, रश्मि घाटे, सुनीता निखाड़े, उषा साहू, ज्योति चंद्राकर, दिव्या साहू, पूनम वर्मा, सोमा देब, कामिनी तिवारी, संध्या वर्मा, रेशू जैन, शीतल चेलक, कल्पना देवांगन  सहित क्लब की सैकड़ों सदस्य मौजूद थी।

The post दुल्हनों से सजा बीएमएस मरोदा का मंच, ज्योति बनी तीज क्वीन… क्लब की यूनिटी के कायल हुए अतिथि appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button