चेन्नई। आईपीएल के शुरुआती पांच में से चार मैच गवांकर संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान एक बार फिर महेन्द्र सिंह धोनी को सौंप दी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में धोनी कप्तानी करते दिखेंगे। यही नहीं पूरे सीजन के धोनी को कमान सौंप दी गई है। दरअसल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

चेन्नई अपना अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

पहले भी बीच सीजन चेन्नई बदल चुकी है कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीम की कमान किसी अन्य को सौंपी है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था। धोनी और गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था। टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था।

The post धोनी एक बार फिर बने चेन्नई के कप्तान, पूरे सीजन संभालेंगे कमान…. जानिए टीम मैनेजमेंट ने क्यों लिया यह फैसला? appeared first on ShreeKanchanpath.




