रायपुर। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर जीत रही है। खासबात यह रही कि दिल्ली की सत्ता में तीन सीएम रहे अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं। इनके साथ ही उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और अवध ओझा जैसे नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां सुसासन की जीत बताया। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सीएम साय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है।
सीएम साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को मूलमंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं। इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री जी पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। इस प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
The post 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की ताजपोशी, जीत पर आया सीएम साय का बयान, एक्स पर पोस्ट साझा कर कही यह बात appeared first on ShreeKanchanpath.