दुनिया में कई घर ऐसे हैं जो कई सालों से सुनसान हैं और आज आलम ये है कि वहां जाने तक से लोग डरते हैं. फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इस तरह के घर की तलाश में होते हैं खुद वहां जाते हैं और वहां की पड़ताल कर वहां के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. यूके में ऐसा ही एक घर जो अजीब कारण से डरावना है. यहां आज कोई नहीं रहता है, लेकिन इसके अंदर जाते हि आप पाएंगे कि ये खिलौने से भरा पड़ा है. यहां का अजीब माहौल किसी को भी डराने के लिए काफी है.मिच जॉनसन और जेक पार ने सुना कि यह संपत्ति एक महिला की थी, जिसने अपने दिवंगत पति के निधन के बाद, मरने से पहले खिलौनों का संग्रह किया था. गूगल मैप्स का उपयोग करके बंगले को ट्रैक करने की चार दिनों की कोशिश के बाद, दोनों दोस्तों को आखिरकार वह जगह मिल गई. उन्हें लगा था कि यह जगह वही है, लेकिन उन्हें पता था कि सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका यह था कि वे खुद जाकर देखें.पिछले महीने बंगले को खोजने के लिए दोनों ने मैनचेस्टर से स्कॉटलैंड के सेल्किर्क तक साढ़े छह घंटे की यात्रा की और घर को खोजने के लिए उन्हें जंगल में लगभग एक घंटे तक चलना पड़ा. सौभाग्य से यह यात्रा सार्थक रही और बंगले के पिछले दरवाजे पर एक बड़ा पैनल गायब था और वे उस गैप से अंदर जा सकते थे.यह जोड़ी 2015 में शहरी खोज के दौरान मिली और अब सबसे अच्छी दोस्त हैं. मिच के फेसबुक पेज, नो लिमिट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आप देख सकते हैं कि संपत्ति के अंदर प्रत्येक कमरा ढेर सारे प्यारे खिलौनों और टेडी बियर से भरा हुआ है. कुछ कमरे मकड़ी के जाले से ढके हुए थे.40 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उसे लगा कि खिलौनों का यह संग्रह उस महिला के लिए ‘सामना करने का तरीका’ रहा होगा जो कथित तौर पर 80 के दशक में अपने पति की मृत्यु के बाद वहां रहती थी. उसके पति की कार्यशाला भी बरकरार थी और उसके औजार वहीं थे जहा उसने उन्हें छोड़ा था.
0 2,500 1 minute read





