दिल्ली: जब भी हम सेहत की बात करते हैं, तो हमें डॉक्टर से लेकर हमारे घर के बड़े तक ड्राइफ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं. ड्राई फ्रूट्स में ऐसे कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसे खाने से हमारे शरीर में मज़बूती और फूर्ती आती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ड्राईफ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें काजू-बादाम से भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसको खाने से कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं.इस बारे में हमने डाइट टू नरिश की को फ़ाउंडर प्रियंका जैसवाल से बात की. उन्होंने लोकल 18 की टीम से बात करते हुए बताया कि वह इस फील्ड में 10 साल की आयु से ऊपर के लोगों को हेल्दी डाइट लेने की टिप्स दे रही हैं. उन्होंने फ़रीदाबाद की मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फ़ूड एंड न्यूट्रीशन में मास्टर की डिग्री हासिल की है. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के कई बड़े हॉस्पिटल में भी काम किया है. प्रियंका ने बताया चिलगोजा फल को पाइन नट्स भी कहा जाता है. जोकि हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. चिलगोजा खाने के ढेरों फायदे हैं. जिनके बारे में लोगों को नहीं पता. चिलगोजा दूसरे सूखे मेवों (ड्राईफ्रूट्स) जैसे कि काजमू या बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद होता है. चिलगोजे में नेचुरल विटामिन ए, ई बी1, बी2, सी, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये एकमात्र ऐसा ड्राईफ्रूट है, जिसमें ये सभी पोषक तत्व एकसाथ मिलते हैं.
वज़न घटाने में मददगार – डॉक्टर ने बताया कि चिलग़ोज़ा को खाने से हमारे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी ख़त्म हो जाती है. ये फल वज़न घटाने में काफ़ी मददगार साबित होता है.
एनर्जी बूस्ट करें – चिलग़ोज़ा मैगनीज, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है. जिसकी वजह से ये शरीर के एनर्जी लेवल को मेंटेन रखता है और थकान मिटाता है. यही नहीं चिलगोजा खाने से शरीर में काफी ताकत आती है.
क़ब्ज़ से छुटकारा – चिलगोजा में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर पाया जाता है. जिस वजह से रोज़ाना सीमित मात्रा में इसे खाने से क़ब्ज़ की समस्या दूर होती है और पेट स्वस्थ रहता है.
आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार- चिलग़ोज़ा में विटामिन ए होता है. जोकि हमारी आंखों की रोशनी के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है. इसके सेवन से आखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ती है.Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. जगन्नाथ डॉट कॉम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.





