गर्मी का सीजन ऐसा होता है, जब सब्जियों की पैदावार काफी कम हो जाती है। गर्मियों में हरी साग-सब्जियां काफी कम देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा साग भी है, जो केवल गर्मी के सीजन में ही उगाया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पोई के साग (Malabar Spinach In Hindi) के बारे में। इसकी पैदावार मुख्यतौर पर भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया में होती है। तपती गर्मी में उगने वाला ये हरे रंग का साग हमारी सेहत के लिए खजाना साबित होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमें कई तरह के रोगों से बचाए रखने में मदद करते हैं। पोई के साग के फायदों के बारे में जानने के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बात की
हड्डियों को मजबूत बनाए
पोई में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी बोन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों से अन्य कई रोगों से बचाव हो सकता है।
हार्ट को स्वस्थ रखे
यदि आपको अपने दिल की सेहत को दुरुस्त रखना है, तो आपको पोई के साग का सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर पोई हमारे शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। इसके नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मी में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बॉडी की इम्यूनिटी को बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको पोई के साग का सेवन नियमित करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
स्किन के लिए लाभकारी
पोई का साग हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही, यह हमारे शरीर में कोलेजन के निर्माण को भी बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
अनिद्रा से छुटकारा दिलाए
अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अपनी डाइट में पोई के साग को शामिल कर सकते हैं। मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा के कारण पोई हमारे दिमाक को ताकत देता है और इसे रिलैक्स रखता है। साथ ही, यह अच्छी नींद लाने के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।