देश दुनिया

10वीं पास के लिए ड्राइवर के 1743 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पद का नाम पदों की संख्या
ड्राइवर 1000
श्रमिक 743

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2025 तक एसएससी या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • ड्राइवर पद के लिए आवेदकों के पास कम से कम 18 महीने तक भारी यात्री मोटर वाहन (HPMV), भारी माल वाहन (HGV) या परिवहन वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • यह लाइसेंस नोटिफिकेशन की तारीख यानी 17 सितंबर 2025 तक मान्य होना चाहिए।

एज लिमिट :

ड्राइवर :

22 – 35 साल

श्रमिक

  • 18 – 30 साल
  • अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

ड्राइवर :

  • अन्य सभी : 600 रुपए
  • तेलंगाना के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के स्थानीय उम्मीदवार : 300 रुपए

श्रमिक :

  • अन्य सभी : 400 रुपए
  • तेलंगाना के एससी/एसटी, स्थानीय उम्मीदवार : 200 रुपए

सैलरी :

ड्राइवर :

20,960 – 60,080 रुपए प्रतिमाह

श्रमिक :

16,550 – 45,030 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

ड्राइवर :

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • ड्राइविंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • 10वीं के मार्क्स और लाइसेंस एक्सपीरियंस के बेसिस पर

श्रमिक :

  • एकेडमिक स्कोर के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी
  • सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Driver/Worker Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने पर फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को training.pxe@gov.in ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा

    बिहार में 2747 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख 42 हजार तक

    बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। BTSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर नोटिस जारी कर जेई भर्ती की जरूरी जानकारी दी है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button