Blog

कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकला फर्जी… हिरासत में संदिग्ध

राजनांदगांव। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दुर्ग से रवाना होने के बाद ट्रेन को राजनांदगांव स्टेशन में रोका गया और बम स्क्वाड ने जांच की। जांच में सूचना फर्जी निकला। जांच पूरी होने के बाद एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस मामले में रेलवे पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी क अनुसार ट्रेन नंबर 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस कोरबा से रवाना होने के बाद राजनांदगांव पहुंचने पर बम की सूचना मिली। बम की सूचना मिलने पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ट्रेन को रोका गया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की विशेष टीमें मौके पर पहुंची। रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा बलों के साथ जांच में मौजूद रहे। स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन ने बताया कि एक यात्री ने ट्रेन चालक को बम होने की सूचना दी थी। यात्री ने चालक से कहा था कि गाड़ी में बम है और उसके पास 10 मिनट का समय है। इस सूचना के बाद ही रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। जीआरपी और आरपीएफ राजनांदगांव के साथ लोकल पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई।

डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों ने पूरे ट्रेन की बारीकी से तलाशी ली। लगभग डेढ़ घंटे की जांच के बाद भी ट्रेन में किसी भी प्रकार का बम नहीं पाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बम की सूचना फर्जी पाए जाने के बाद कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। इस पूरी घटना के कारण कुछ अन्य ट्रेनों को भी थोड़ा विलंब का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।

The post कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकला फर्जी… हिरासत में संदिग्ध appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button