छत्तीसगढ़

घर-घर कचरा कलेक्शन से जिले में बढ़ रहा स्वच्छता का दायर

*सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छता से स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे स्वच्छाग्रही*

*घर-घर कचरा कलेक्शन से जिले में बढ़ रहा स्वच्छता का दायर*

*1 दिन 1 साथ 1 घंटा की थीम पर पूरे जिले में चला स्वच्छता अभियान*

कवर्धा  अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां लगातार जारी है। जन भागीदारी से गांव के सार्वजनिक स्थानो, जल स्रोतों के स्थान, मंदिर, चैक-चैराहा सहित अन्य स्थानों को साफ करने का वृहद अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सेवा मेरा योगदान की थीम पर 1 दिन 1 साथ 1 घंटा का स्वच्छता कार्यक्रम जिले के सभी ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। इसके साथ ही कचरा कलेक्शन से गांव को होने वाले फायदे और इससे मिलने वाले स्वरोजगार पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिले के स्वच्छाग्रहियों द्वारा ग्राम पंचायत जेवडन कला, चिल्फी, खारा, तीतरी, मोहगांव, लिमो एवं पनेका जैसे अनेक पंचायतो में घर-घर जाकर ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण एवं नियमित कचरा संग्रहण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें, खुले में कचरा न फेंकें की जानकारी स्वच्छाग्रहियों द्वारा ग्रामीणों को दी जा रही है।प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की जा रही है।व्यक्तिगत शौचालय का नियमित रूप से उपयोग एवं सामुदायिक शौचालय का नियमित उपयोग और रखरखाव करनें लोगों को प्रेरित कर रहें है। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने आगे बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। ऐसी ग्राम पंचायतें जो स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वे अन्य पंचायत के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button