छत्तीसगढ़

मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 08 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

*मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 08 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*कुकदुर पुलिस की कार्यवाही में 11 मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त 04 वाहन सहित कुल 31,40,000/- रुपये की संपत्ति जब्त।*

*पशु तस्करी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक-06.10.2026 की दरम्यानी रात ग्राम पोलमी क्षेत्र से मवेशियों के अवैध परिवहन किए जाने की सूचना थाना कुकदुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच एवं निगरानी की गई। इस दौरान CG-28 N- 5024, CG-28 N-7104, CG PN-8951 एवं CG-10 CC-6837 को रोककर जांच करने पर चारों वाहनों में कुल 08 नग भैंस एवं 03 नग पाड़ा, कुल 11 मवेशी, बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मवेशियों को सुरक्षित बरामद करते हुए परिवहन में प्रयुक्त चारों वाहनों को विधिवत जब्त किया गया।

*08 आरोपी गिरफ्तार*

प्रकरण में कुकदुर पुलिस द्वारा कुल 08 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 एवं धारा 66/192 मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में जप्त मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें गौशाला में दाखिल कराया गया है।

*31,40,000/- रुपये की संपत्ति जब्त*

पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 08 नग भैंस एवं 03 नग पाड़ा, कीमत 3,40,000/- रुपये तथा मवेशियों के परिवहन में प्रयुक्त चार वाहनों को जब्त किया गया है।

जप्त वाहनों में CG 28 N 5024 महिन्द्रा बोलेरो, कीमत 7,00,000 रुपये; CG 28 N 7104 टाटा योद्धा, कीमत 8,00,000 रुपये; CG PN 8951 महिन्द्रा बोलेरो, कीमत 7,00,000 रुपये तथा CG 10 CC 6837 महिन्द्रा बोलेरो, कीमत 6,00,000 रुपये शामिल हैं।

इस प्रकार प्रकरण में मवेशियों एवं वाहनों सहित कुल 31,40,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। पशु तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button