छत्तीसगढ़

सांकरा में आशीर्वाद सेवा समिति एवं थाना सांकरा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 170 यूनिट रक्त संग्रहित

*सांकरा में आशीर्वाद सेवा समिति एवं थाना सांकरा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 170 यूनिट रक्त संग्रहित*

*सांकरा,जोंक,3 अक्टूबर 2026।* मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना के साथ आज आशीर्वाद सेवा समिति, सांकरा एवं थाना सांकरा के संयुक्त तत्वावधान में मंडी प्रांगण सांकरा में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

IMG 20261003 WA0013

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *डॉ. संपत अग्रवाल जी* रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओमप्रकाश चौधरी जी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, सरपंच सांकरा श्री सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि श्री कैलाश चंद अग्रवाल, जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे, श्री कवलजीत सिंह छाबड़ा, श्री अजय अग्रवाल, सीताराम सिन्हा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सांकरा श्री हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री अभिमन्यु प्रधान, भाजयुमो अध्यक्ष श्री विजय चौधरी, थाना प्रभारी सांकरा श्री विष्णुदेव डड़सेना, एसआई श्री विजेन्द्र चंदनिया एवं श्री कृपाल सिंह सिदार जी उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल जी ने कहा कि *”आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा की गई यह सराहनीय पहल है। इनके प्रयासों से जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर ब्लड की व्यवस्था हो पाएगी।”* उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

समिति के सलाहकार श्री कुलेश पंडा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के रक्तदान शिविर में *170 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।*

समिति के अध्यक्ष श्री सुशील प्रधान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करना है। उपाध्यक्ष श्री राजेश साव ने कहा कि हमारे आशीर्वाद सेवा समिति और थाना सांकरा पुलिस का विशेष सहयोग रहा है और समाज से मिलकर जब जनहित के कार्य करते हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री विनोद सावड़िया, सचिव श्री प्रशांत पंडा, सहसचिव श्री नीलेश साहू, श्री पंचराम साहू, श्री सुरेश नायक, श्री नवीन बरिहा, श्री अनिल बरिहा, मीडिया प्रभारी श्री डिगेश यादव, श्री जयकिशन, श्री देवेंद्र यादव, श्री नीलमणि प्रधान, श्री आशीष कोटक सहित समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, हेलमेट, स्मार्ट वॉच एवं बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button