Blog

Breaking News : एशियन गेम्स में भारत ने पाक को धोया, एक और गोल्ड जीता

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, भारत को मिला 19 वां गोल्ड मैडल

निशिन जापान ए.। जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 19 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत के खाते में एशियन गेम्स का 19 वां गोल्ड मेडल भी आया। शनिवार को ही भारत के लिए प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल कैटेगरी में सोना जीता। कुमकुम इस कैटेगरी में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था। भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत भारत ने पाक के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा।

भारत ने शुरूआत से मैच में बनाए रखी पकड़

ृ212 रनों का पीछ करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सदी हुई शुरूआत की। हालांकि भारतीय बॉलरों ने शुरूआत से ही मैच में पकड़ बनाए रखी। बुमराह, अक्षर पटेल व वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी गेंदबाजी की। बीच के ओवरों में रवि बिश्रोई ने खराब गेंदबाजी कर पाक की वापसी कराई। लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे जिससे पाक के सामने रनरेट की चुनौति थी। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे ने 13 रन ही दिए। उन्होंने एक विकेट भी झटका।

The post Breaking News : एशियन गेम्स में भारत ने पाक को धोया, एक और गोल्ड जीता appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button