Blog

दुर्ग में मर्डर रायपुर में फेंकी लाश, ग्रुप सेक्स से मना करने पर घोंटा गला, यूपी से पकड़ाया आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले मिली नाबालिग की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। नाबालिग की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। दरअसल बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ लड़की को सेक्स करने के लिए मजबूर कर रहा था। इसके लिए दुर्ग के होटल में लड़की को बुलाया। लड़की ने मना किया तो उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद लाश को निकालकर रायपुर में फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया।  मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें 22 नवंबर 2025 को रायपुर के अमलीडीह सोलस हाइटस कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में 16 साल की नाबालिग लड़की का संदिग्ध हालत में शव मिला था। सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम पहुंची। शव की शिनाख्त तेलीबांधा के काशीराम नगर की नाबालिग के रूप में हुई। वह पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकली और वापस नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच में सामने आया दो युवकों का नाम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को आखिरी बार तेलीबांधा के देवार बस्ती निवासी हरीश पटेल और राहुल पटेल के साथ देखा गया था। जांच आगे बड़ी तो पता चला कि नाबालिग की दोनों युवकों के साथ दोस्ती थी। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की तो वे बार बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस की टीम ने हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। हरिश पटेल क्षेत्र का शातिर चोर है 11 चोरियां भी की हैं।

19 नवंबर को दुर्ग पहुंची थी नाबालिग
पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने दुर्ग बुलाया था। दुर्ग पहुंचने पर हरीश ने अपने साथी राहुल के साथ उसे होटल में रखा। 20 नवंबर 2025 को हरीश और उसका दोस्त राहुल लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहे थे। जब लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो दोनों ने गुस्से में आकर लड़की की गमछा से गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को होटल से बाहर निकाला और मोटरसाइकिल में बैठाकर दुर्ग से रायपुर ले आए और राजेंद्र नगर के खाली प्लॉट में लड़की के शव को फेंक कर फरार हो गए। हरीश ने हत्या को आत्महत्या दिखाने लड़की के मोबाइल से सहेली को सुसाइड के मैसेज भेजे। जिसमें लिखा था मैं जीना नहीं चाहती, मैं जिंदगी से निराश हो चुकी हूं।

11 चोरियों का भी है आरोपी, 400 ग्राम सोना जब्त
हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी हरिश 11 चोरियां कर चुका है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो अपने साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर और एक अन्य युवक के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 11 चोरियां कर चुका है।पुलिस ने आरोपियों से 400 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 20,000 रुपए कैश, एक्स ड्रीम मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

The post दुर्ग में मर्डर रायपुर में फेंकी लाश, ग्रुप सेक्स से मना करने पर घोंटा गला, यूपी से पकड़ाया आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button