Blog

Senior Women’s One Day Cricket Tournament: छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा सीनियर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 का आयोजन दिनांक 06 फरवरी से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का क्र्वाटर फायनल मैच दिनांक 22 फरवरी 2026 को चंडीगढ में मुंबई टीम के विरुद्ध खेला गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 46.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 180 रन बनाये। मुंबई की ओर से पुनम राउत ने 41 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त जील डेमेलो ने 27 रन, वृशाली भगत ने 26 रन तथा खुशी ने 25 रन बनाये।

 

छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे तथा अदिती पंवार ने किफायती तथा शानदार गेंदबाजी करते हुये 3-3 विकेट प्राप्त किये। प्रिती यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज श्रृष्टि शर्मा ने 75 रन तथा महक नरवसे ने 26 रनों के साथ शानदार शुरुवात दी, उन्होने पहले विकेट के लिये 79 रनों की मैच जिताउ साझेदारी की । उनके अतिरिक्त नेहा बडवाइक ने नाबाद 35 रन तथा कप्तान कृति गुप्ता ने 16 रनों का योगदान दिया।

मुंबई की ओर से प्रकाशिका नायक ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 6 विकेट से जीतकर सेमी फायनल में प्रवेश किया। श्रृष्टि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बनीं । टीम दिनांक 26 फरवरी को सेमी फायनल मैच खेलेगी।

The post Senior Women’s One Day Cricket Tournament: छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button