Blog

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल आयोग की टीम एवं योग साधकों के साथ राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने तथा प्रदेश को विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर मेकाहारा में सेवा की अनूठी मिसाल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर मेकाहारा में सेवा की अनूठी मिसाल

योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मेकाहारा के विभिन्न वार्डों में जाकर उपचाररत मरीजों से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन की जानकारी देते हुए फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल को संवेदनशील और आत्मीय बताया।

नवजात के आगमन ने बना दिया जन्मदिन को यादगार

मेकाहारा में सेवा और संवेदना से भरे इस आयोजन के दौरान एक बेहद भावुक और यादगार क्षण भी सामने आया। अस्पताल में कुछ ही क्षण पहले जन्मे एक नवजात शिशु को उसकी मां संजय अग्रवाल के समक्ष लेकर पहुंची। नवजात को देखते ही संजय अग्रवाल ने उसे स्नेहपूर्वक अपनी गोद में उठा लिया। इस आत्मीय क्षण में संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नवजात का नामकरण किया। उन्होंने बच्चे का नाम “श्याम” रखा।

नवजात को गोद में लेकर संजय अग्रवाल ने कहा कि यह संयोग अपने आप में बेहद सुखद और भावुक करने वाला है कि एक ओर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन है और दूसरी ओर अस्पताल में एक नई जिंदगी का आगमन हुआ है। उन्होंने नवजात श्याम के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर इससे सुंदर और भावनात्मक संयोग और क्या हो सकता है कि किसी परिवार की जिंदगी में नई खुशियां आई हों और उस खुशी को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा से जोड़ते हुए एक नवजात का नाम ‘श्याम’ रखा जाए।

मरीजों के बीच पहुंचे योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल
मरीजों के बीच पहुंचे योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने मेकाहारा में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों, योग साधकों और आयोग की टीम के बीच भावुक एवं आत्मीय वातावरण बना दिया। एक ओर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के बीच फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर नवजात के नामकरण ने इस आयोजन को सेवा, संवेदना और नई जिंदगी के उत्सव में बदल दिया।

संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के साथ-साथ योग, जागरूकता, सेवा और संवेदना को भी जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। योग आयोग इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

The post स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button