भिलाई। शनिवार की सुबह सुपेला कोसानाला के पास दो बाइक आपस में भिड़ गए। एक बाइक पर एक युवक और दूसरी बाइक पर तीन युवक थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुपेला की डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। इनमें एक एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल हादसा शनिवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुपेला कोसनाला के पास दो बाइक के बीच एक्सीडेंट सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रोड जाम था रोड को क्लियर कर घायल को 112 में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। एक व्यक्ति रुवाबांदा भिलाई का है जिसका नाम अजय साहू है उम्र 25 वर्ष के लगभग है। जिसे गंभीर चोट लगी है। दूसरी गाड़ी में तीन लड़के सवार थे। एक का नाम जिशन उम्र 20 वर्ष, दूसरा ऋषिकांत उम्र 18 वर्ष व तीसरा शाहरुख 25 वर्ष है। तीनों रायपुर में रहते हैं जो दुर्ग की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
The post हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल appeared first on ShreeKanchanpath.



