Blog

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पोला तिहार पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु ढाल दास साहेब को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। भूपेश बघेल ने खुशी जताते हुए कहा कि गुरु ढाल दास के शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी अपने सिद्धांतों पर मजबूती से आगे बढ़ेगी। सतनामी समाज के गुरु और बड़े चेहरे का पार्टी में आना राजनीतिक गणित बदल सकता है।

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 20 सीटों पर सतनामी समाज का दबदबा माना जाता है। राज्य की आबादी में अनुसूचित जाति की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत है। इस वर्ग की अधिकांश आबादी मैदानी इलाकों में बसी है और बाबा गुरु घासीदास द्वारा स्थापित सतनामी संप्रदाय में बहुत आस्था रखती है। राज्य में भले ही चुनाव अभी दो साल दूर हों, लेकिन अभी से सियासी उठापटक शुरू हो चुकी है। गुरु ढाल दास के परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कांग्रेस में उनका जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

The post छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button