Blog

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स से जुड़ी परिवर्तनीय (वेरिएबल) आय, जो ग्राहकों को बाज़ार में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी और सेवानिवृत्ति के दौरान होने वाली आय में बढ़ोतरी की संभावना प्रदान करेगी
इसके तहत जॉइंट-लाइफ बेनिफिट और खरीद मूल्य की वापसी जैसे विकल्प मिलेगी, साथ ही सेवानिवृत्ति की आय के प्रबंधन के लिए अन्य लचीले विकल्प भी उपलब्ध होंगे
मुंबई/आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन लॉन्च किया है। यह सेवानिवृत्ति आय से जुड़ा उत्पाद है, जो ग्राहकों को गारंटीशुदा एन्युटी और वेरिएबल एन्युटी का मिश्रण प्रदान करता है। इस सुविधा के तहत गारंटीशुदा आय वाला हिस्सा ग्राहकों को आय में स्थिरता प्रदान करता है, वहीं वेरिएबल वाला हिस्सा इंडेक्स से जुड़ी आय के जरिए उन्हें महंगाई से बचाने में मदद करता है।

इस उत्पाद की मुख्य खूबी यह है कि इसमें ग्राहक 60% से 100% तक का हिस्सा गारंटीशुदा एन्युटी के रूप में चुन सकते हैं। शेष हिस्सा निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स से जुड़ा होता है, जिससे ग्राहक बाज़ार में भागीदारी कर अपने सेवानिवृत्ति के वृद्धावस्था में आय बढ़ने की संभावना का लाभ उठा सकते हैं।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी, श्री विकास गुप्ता ने इस लॉन्च के संबंध में अपनी टिप्पणी में कहा, “लोगों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है, ऐसे में उन्हें लंबी सेवानिवृत्ति अवधि के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। बढ़ते खर्चों और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं को देखते हुए, ऐसे सेवानिवृत्ति समाधान होना बहुत जरूरी है, जो स्थिरता भी प्रदान करें और साथ ही बाज़ार से जुड़ी आय में वृद्धि की संभावना भी प्रदान करें।”

‘आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन’ के साथ, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार गारंटीशुदा आय का स्तर चुन सकते हैं और साथ ही बाज़ार के प्रदर्शन से लाभ उठाने का अवसर भी हासिल कर सकते हैं। इस लचीलेपन से उन्हें सही फैसले लेने और अधिक आत्मविश्वास तथा वित्तीय सुरक्षा के साथ अपने सेवानिवृत्ति के वर्षों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यह उत्पाद सिंगल-लाइफ (एक व्यक्ति के लिए) और जॉइंट-लाइफ (दो व्यक्तियों के लिए) का विकल्प प्रदान करता है, जिसमें खरीद मूल्य की वापसी भी शामिल है। यदि एन्युटी लेने वाले व्यक्ति (या अंतिम जीवित व्यक्ति) की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को कुल चुकाए गए प्रीमियम के बराबर मृत्यु लाभ वापस कर दिया जाएगा।

इस उत्पाद के तहत ग्राहकों की फौरन नकदी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ‘एन्युटी एडवांस’ फीचर जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिलती हैं। इससे ग्राहकों को अगले पाँच साल तक मिलने वाली गारंटीशुदा एन्युटी का 99% तक हिस्सा एकमुश्त राशि के रूप में पहले ही प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, जिससे ज़रूरत के समय तुरंत नकदी उपलब्ध होगी। ग्राहक अपनी वित्तीय ज़रूरतों के अनुसार, एन्युटी का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक आधार पर हासिल करना चुन सकते हैं।

इसके अलावा, इस उत्पाद के तहत ग्राहकों को मूल्य वर्द्धित सेवाएँ भी मिलेंगी, जिससे उन्हें स्वास्थ्य प्रबंधन और वेलनेस सेवाएँ हासिल करना आसान होगा। ये सेवाएँ सेवानिवृत्ति की तैयारी करने और उसके बाद के जीवन में उनकी व्यापक ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं।

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस, इस उत्पाद को लॉन्च कर अपने सेवानिवृत्ति समाधानों के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इससे ग्राहकों को अपनी दीर्घकालिक वित्तीय ज़रूरतों की योजना बनाने के लिए अधिक विकल्प और लचीलापन मिलेगा। इस उत्पाद के लॉन्च से कंपनी की वित्तीय योजना को सरल बनाने के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता रेखांकित होती है। इससे ग्राहक अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, जो कंपनी के इस ब्रांड वादे के अनुरूप है कि वह अपने सभी हितधारकों के लिए ‘हर कल आसान’ बनाएगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
इस समाचार में आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान से संबंधित दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनार्थ एवं पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह, वित्तीय परामर्श अथवा पेंशन प्लान में निवेश करने की अनुशंसा के रूप में न लिया जाए। किसी भी बीमा योजना, पेंशन प्लान अथवा वित्तीय उत्पाद में निवेश करने या धनराशि जमा करने से पहले संबंधित बीमा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, योजना से संबंधित नियम एवं शर्तों, लाभों, जोखिमों, शुल्कों तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की स्वयं जांच अवश्य करें। निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पूर्व योग्य वित्तीय सलाहकार अथवा संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित होगा। श्रीकंचनपथ इस समाचार में दी गई जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता, संपूर्णता अथवा भविष्य में बताए गए लाभों की प्राप्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। किसी भी निवेश या वित्तीय निर्णय से होने वाले लाभ अथवा हानि के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी प्रकार के निवेश का निर्णय पूरी जानकारी एवं अपने विवेक के आधार पर ही लें।

The post आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button