Blog

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर किया पुतला दहन

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिला द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजयुमो भिलाई जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी के नेतृत्व में भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जी के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में” और “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के 140 करोड़ नागरिकों के गौरव और जनभावनाओं के प्रतीक हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और संवैधानिक पदों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। भाजयुमो भिलाई जिलाध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर हताशा में इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों में मर्यादा बनाए रखने की मांग की तथा चेतावनी दी कि ऐसी बयानबाजी जारी रहने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और तेज किया जाएगा।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे जी, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल जी, सुषमा जेठानी जी, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चिन्ना, जिला मंत्री परास जंघेल, खिलावन साहू, राधेश्याम वर्मा, दिलीप पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  स्वीटी कौशिक, भाजपा मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। युवा मोर्चा की ओर से अमित राजपूत जी, जिला उपाध्यक्ष शुभम चिंचुलकर, तेजस पाल, हेमराज साहू, अखिलेश सिंह, प्रवीण यादव, जिला मंत्री तुषांत वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, वेद साहू, महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, मनोज चक्रधारी, महामंत्री शिवा सोनी, अभिषेक शर्मा एवं निशांत जोशी जी सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर किया पुतला दहन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button