Blog

हादसे के बाद बिस्तर पर शशिकांत, सीएम साय ने जाना हाल…एम्स मेें कराया भर्ती

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

बातचीत के दौरान शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई। शशिकांत के अनुसार हादसे के बाद वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। वर्तमान में उनकी स्थिति ऐसी है कि वह स्वयं चलने-फिरने, उठने-बैठने और दैनिक नित्यक्रियाएं करने में सक्षम नहीं हैं। अधिकांश समय उन्हें बिस्तर पर ही रहना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि परिवार में उनकी देखभाल उनकी मां ही करती हैं।

बातचीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शशिकांत को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने पहल करते हुए शशिकांत के इलाज की व्यवस्था एम्स में कराई और 4 लाख रुपए की सरकारी सहायता भी स्वीकृत कराई। सीएम साय से बातचीत के बाद तुरंत मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हाल-चाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपए की सहायता देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संबल है।

The post हादसे के बाद बिस्तर पर शशिकांत, सीएम साय ने जाना हाल…एम्स मेें कराया भर्ती appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button