Blog

दिल्ली पीजी हादसा : अब तक 7 छात्रों की मौत, दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की भी गई जान

भिलाई। दिल्ली सत्य निकेतन इमारत हादसे में जान गवांने वाले छात्रों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर का छात्र युवराज सोनी भी शामिल है। इस हादसे में अब तक कुल 7 छात्रों की मौत हो गई है। दुर्ग का रहने वाला युवराज सोनी सोनभद्र के अभिषेक के साथ सत्य निकेतन में रहकर पढाई कर रहा था। दोनों मोती लाल नेहरू कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र थे। इनके अलावा पवन विशंभरनाथ औरेया, उत्तर प्रदेश, अर्पित जहज जय बजरंग नगर, देवास, मध्य प्रदेश, अक्षत सिंह यादव कटनी, मध्य प्रदेश व  सुरेंद्र सिंह अर्जुन नगर, दिल्ली की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। युवराज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवराज के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के लोग दिल्ली पहुंचकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। हादसे में परिवार के युवा बेटे को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवराज सोनी, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई थे।

रविवार को हुआ था हादसा

बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है।

बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को जो बिल्डिंग गिरी, उसके मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आगे की जांच जारी है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल घटना के बाद से ही फरार हो गया था। उसकी एक हार्डवेयर की दुकान है उसे भी उसने बंद कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हरिराम के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। आखिर कार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

The post दिल्ली पीजी हादसा : अब तक 7 छात्रों की मौत, दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की भी गई जान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button