भिलाई। हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के मामले में उतई पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जब्त कर लिया है। आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना अहम कड़ी साबित हुई। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहां हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य के लिए सामग्री रखी गई थी। 29 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
आरोपियों के नाम
- विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
- मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
The post हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद कार जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.


