Blog

सड़क किनारे खुली नाली में गिरा शख्स, मौके पर मौत… घर लौटते समय हुआ हादसा

भिलाई। सुपेला लक्ष्मी नगर मार्केट के पास बीती रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे का कारण सड़क किनारे खुली नाली बताया जा रहा है। व्यक्ति अपने घर लौट रहा था और हादसे का शिकार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना सुपेला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को शास्त्री अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंद्र नगर निवासी जी शंकर राव (64) रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शंकर राव प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे और इनका सुपेला आकाशगंगा के डिल्लन कॉम्प्लेक्स में ऑफिस है। शनिवार रात लगभग 12 बजे वे अपने घर लौट रहे थे। सुपेला लक्ष्मी नगर मार्केट के बाद सड़क किनारे खुली नाली में वे एक्टीवा के साथ गिर गए। एक्टीवा का चक्का नाली फंस गया और शंकर राव सिर के बल गिरे। इससे गंभीर चोट आई जो इनकी मौत का कारण बनी।

आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और लोगों की सहायता से शंकर राव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। बता दें कुछ दिन पहले भी इसी गड्ढें में एक कार भी गिर गई थी। इसके बाद भी इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया। नगर निगम द्वारा कभी भी इस गड्ढें को बंद करने में रूचि नहीं दिखाई जिसका परिणाम यह हुआ कि एक व्यक्ति की जान चली गई।

The post सड़क किनारे खुली नाली में गिरा शख्स, मौके पर मौत… घर लौटते समय हुआ हादसा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button