छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट नेतृत्व, जनविश्वास और जनसेवा की अमिट छाप छोड़ विदा हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), कबीरधाम पुलिस परिवार ने दी गरिमामय एवं भावभीनी विदाई”*

*”उत्कृष्ट नेतृत्व, जनविश्वास और जनसेवा की अमिट छाप छोड़ विदा हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), कबीरधाम पुलिस परिवार ने दी गरिमामय एवं भावभीनी विदाई”*

कबीरधाम, दिनांक 19 जुलाई 2026। जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के स्थानांतरण उपरांत आठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव में नवीन पदस्थापना होने के अवसर पर दिनांक 18 जुलाई 2026 को रात्रि 08:00 बजे न्यू पुलिस लाइन सभागार, कबीरधाम में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान आत्मीयता, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण देखने को मिला, जिसमें पुलिस परिवार ने अपने प्रिय पुलिस अधीक्षक के प्रति गहरा सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने दिनांक 26 नवंबर 2024 को जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया था तथा दिनांक 14 जुलाई 2026 को स्थानांतरण उपरांत आठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव के लिए कार्यमुक्त हुए। लगभग 1 वर्ष 7 माह 18 दिन के अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली, संवेदनशील पुलिसिंग तथा जनोन्मुख प्रशासन के माध्यम से कबीरधाम पुलिस को नई पहचान प्रदान की। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व, सहज व्यक्तित्व तथा पुलिस विभाग के प्रति समर्पित सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने कार्यकाल के दौरान श्री धर्मेंद्र सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बनाया। उनके मार्गदर्शन में संचालित स्वामी विवेकानंद एकेडमी आज जिले के बेरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आशा का केंद्र बन चुकी है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी, व्यक्तित्व विकास तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। वे स्वयं समय-समय पर एकेडमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते थे, प्रशिक्षुओं से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन करते थे तथा प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते थे। उनके इस प्रयास से अनेक युवाओं में पुलिस एवं अन्य शासकीय सेवाओं में चयन का आत्मविश्वास विकसित हुआ तथा जिले में सामुदायिक पुलिसिंग का एक अनुकरणीय मॉडल स्थापित हुआ।

कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में भी उनके नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं। संवेदनशील अवसरों, धार्मिक आयोजनों, त्योहारों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस की त्वरित एवं पेशेवर कार्यशैली स्थापित की गई। अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं निवारक कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया गया।

श्री धर्मेंद्र सिंह के कार्यकाल में वर्षों से लंबित हत्या, मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण अनसुलझे प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं टीमवर्क के माध्यम से अनेक गंभीर मामलों का सफल खुलासा किया गया। इससे न केवल अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हुई, बल्कि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ हुआ।

आमजन के साथ श्री धर्मेंद्र सिंह का व्यवहार सदैव सहज, सरल एवं संवेदनशील रहा। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनकी कार्यशैली के कारण पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं संवाद का वातावरण और अधिक मजबूत हुआ। उनके नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने एक संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनहितैषी पुलिस की पहचान स्थापित की, जिसकी व्यापक सराहना हुई।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, पारदर्शिता, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना के साथ पुलिस विभाग को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को परिवार की तरह साथ लेकर कार्य किया तथा सदैव टीम भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं, जो आने वाले समय में भी प्रेरणा देती रहेंगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री धर्मेंद्र सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, विनम्र एवं प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने सदैव अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए सकारात्मक कार्यसंस्कृति विकसित की। उनका प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता एवं कार्य के प्रति समर्पण प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने कबीरधाम पुलिस परिवार द्वारा अपने पूरे कार्यकाल में मिले स्नेह, विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कबीरधाम में बिताया गया समय उनके पुलिस सेवा जीवन के सबसे महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय कार्यकालों में से एक रहेगा। इस जिले में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं आमजन के विश्वास को निरंतर सुदृढ़ किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशीलता, विश्वास एवं सेवा का संबंध स्थापित करना भी पुलिस का दायित्व है। कबीरधाम में पदस्थापना के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता एवं युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जो प्रयास किए गए, वे पुलिस एवं समाज के बीच मजबूत विश्वास कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहे हैं।

श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एकेडमी के माध्यम से जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस एवं अन्य शासकीय सेवाओं में चयन हेतु तैयार करना उनके कार्यकाल की सबसे संतोषजनक उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में इस एकेडमी से प्रशिक्षित अनेक युवा विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित होकर जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को निष्पक्षता, संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कबीरधाम पुलिस भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्वरी, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, प्रेरणादायी नेतृत्व एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए नवीन पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री धर्मेंद्र सिंह का नेतृत्व सदैव मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसके उपरांत सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय वातावरण में सहभागिता करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों के बीच आत्मीय संवाद एवं भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह को सम्मानपूर्वक उनके शासकीय वाहन तक विदा किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परंपरानुसार उनके वाहन को धक्का देकर भावभीनी विदाई दी। इस भावुक क्षण में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने प्रिय पुलिस अधीक्षक के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन पदस्थापना पर सफल, गौरवपूर्ण एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं देते रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button