Blog

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी

एमसीबी कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम पंचायत देवगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 सालारपारा निवासी रामसाय बैगा का जीवन पूरी तरह बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम जनमन) के तहत मिले पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आश्रय दिया है, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

portal add

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग से पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा समय-समय पर शिविर एवं विशेष अभियान आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आर्थिक रूप से कमजोर बैगा परिवार से आने वाले रामसाय बैगा जो वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत करते रहे, आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में खुशी के साथ रह रहे हैं। ग्राम पंचायत देवगढ़ की पहल से उन्हें पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली। आवास की राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से मात्र 6 से 7 माह में अपना घर तैयार कर लिया।

रामसाय बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी। कच्ची दीवारें और टपकती छत के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर बनने से उनके परिवार को हर मौसम में सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन मिला है। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रामसाय बैगा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब उनके परिवार का अपना सुरक्षित घर है, जिससे उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुखद और सम्मानजनक हो गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

The post कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button