छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार*

*जुआरियो से नगदी, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त*

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा गया है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खैरबनाकला स्थित राघव यादव के फार्महाउस में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से अंदर-बाहर का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली थाना, ANTF एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था ।

पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फार्महाउस की घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर 11 व्यक्ति ताश-पत्ती के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी एवं ताश पट्टी तथा दो मोटरसाइकिल, 08 मोबाइल जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली श्री योगेश कश्यप, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी श्री महेश प्रधान, साइबर थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर सहित सभी इकाई के शामिल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*जप्ती का विवरण*

* नगदी राशि – *25,700*
* मोबाइल हैंडसेट – *08 नग*
* ⁠(अनुमानित कीमत 65,000)
* मोटरसाइकिल – *02 नग* (अनुमानित कीमत ₹60,000)
* ⁠*कुल जप्त संपत्ति – ₹1,50,700**

-* *गिरफ्तार आरोपी* –*

1. मनोज साहू, पिता इंद्रजीत साहू, उम्र 42 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला, थाना कवर्धा।

2. लेखूराम साहू, पिता रामजी साहू, उम्र 42 वर्ष, ग्राम कांपा, थाना कवर्धा।

3. नरसिंग साहू, पिता चेतराम साहू, उम्र 33 वर्ष, ग्राम चिमागोंदी, थाना कवर्धा।
4. सागर साहू, पिता परसराम साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला, थाना कवर्धा।
5. दरोगा साहू, पिता सौखी साहू, उम्र 38 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला, थाना कवर्धा।
6. रामकुमार साहू, पिता संबल साहू, उम्र 32 वर्ष, ग्राम खैरबनाकला, थाना कवर्धा।
7. रामकुमार साहू, पिता खेम्हू साहू, उम्र 52 वर्ष, ग्राम कांपा, थाना कवर्धा।
8. झामलाल साहू, पिता कुंदन साहू, उम्र 34 वर्ष, ग्राम कांपा, थाना कवर्धा।
9. जगनाथ साहू, पिता नरेश साहू, उम्र 29 वर्ष, ग्राम चिमनागोंदी, थाना कवर्धा।
10. छन्नू साहू, पिता चौकलाल साहू, उम्र 29 वर्ष, ग्राम चिमनागोंदी, थाना कवर्धा।
11. लोकचंद साहू, पिता दयाराम साहू, उम्र 45 वर्ष, ग्राम कांपा, थाना कवर्धा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button